फर्रुखाबाद। लॉकडाउन में बिना अवकाश गायब चल रहे लेखपाल को जिलाधिकारी के आदेश पर निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में लेखपाल को रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से संबद्ध कर विभागीय जांच तहसीलदार सदर राजू कुमार को सौंपी गई है।
एसडीएम सदर अनिल कुमार ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नहरैया में तैनात लेखपाल तामेश्वर प्रसाद राणा को अनशासनहीन बताकर निलंबित कर दिया। वे बिना अवकाश 21 मार्च से अनुपस्थित हैं। इससे क्षेत्रीय शिकायतों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।