फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर झूला छात्र, कोहराम

विज्ञापन
कन्हैया की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हाईस्कूल के छात्र ने शनिवार की रात कमरे में फांसी लगा ली। सुबह बहन चाय देने गई तो कमरा नहीं खुला। खिड़की से झांककर देखा तो भाई फंदे से लटका था। बहन के चीखने पर परिवार के अन्य लोग आए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला हाता इस्लाम खां निवासी कन्हैया (19) ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। पढ़ाई में रुचि न होने से वह कई साल से मोबाइल की दुकान पर नौकरी भी कर रहा था। शनिवार की रात करीब साढे़ नौ बजे दुकान से घर पहुंचा। खाना खाने के बाद मोबाइल पर बात करते हुए कमरे में सोने चला गया।
रविवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे बहन परी कन्हैया को चाय देने गई। आवाज लगाने पर कमरे का दरवाजा भाई ने नहीं खोला। खिड़की से झांका तो कन्हैया फंदे से लटका था। चीखने पर आई मां सुनीता ने पति सुनील कुमार को बुलाया।
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने दरवाजे में हाथ डालकर कुंडी खोली और शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंचे बीबीगंज चौकी प्रभारी मुनीर खां ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिवार छोटा भाई अरुण, बहन परी, अंजली और सोनाली हैं। मां का कहना है कि घर में कोई बात भी नहीं हुई। कन्हैया ने कुछ बताया भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें