फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम अंक आने से छात्राएं निराश, मूल्यांकन पर सवाल

विज्ञापन
पीडी महिला पीजी कॉलेज में बैठी छात्राएं। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पीडी महिला पीजी कॉलेल की बीएससी तृतीय वर्ष की छात्राएं परीक्षा में कम अंक मिलने से निराश हैं। छात्राओं का आरोप है कि परीक्षा में ओएमआर शीट के मूल्यांकन ठीक से नहीं किया गया है। छात्राओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर कुलपति को पत्र भेजकर दोबारा मूल्यांकन कराकर नए सिरे से परिणाम घोषित करने की मांग की है।
विज्ञापन

पीडी महिला पीजी कॉलेज फतेहगढ़ में बीएससी तृतीय वर्ष की 217 छात्राओं ने जुलाई 2021 में परीक्षा दी थी। प्रत्येक विषय का एक-एक पेपर हुआ था। बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर लिखे थे। चार सितंबर को घोषित परीक्षा परिणाम में बीएससी द्वितीय की परीक्षा की अपेक्षा बहुत कम अंक मिले हैं। छात्राओं ने ओएमआर शीट के मूल्यांकन पर सवाल उठाते हुए कुलपति को शिकायत भेजी है।
इसमें आरोप है कि तृतीय की परीक्षा में निम्न स्तरीय अंक दिए गए हैं। ओएमआर शीट का मूल्यांकन ठीक से नहीं किया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षा में भी शिक्षकों ने जो अंक विश्वविद्यालय भेजे थे, उनमें भी कटौती कर दी गई है। परीक्षा परिणाम में अन्य त्रुटियां भी हैं। किसी को संपूर्ण योग 1800 तो किसी का 1500 है।
विज्ञापन

द्वितीय वर्ष की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को या तो अनुत्तीर्ण कर दिया गया या काफी कम अंक दिए गए हैं। चेष्टा तिवारी के द्वितीय वर्ष में 68 प्रतिशत अंक थे जबकि तृतीय वर्ष की परीक्षा में 43 प्रतिशत अंक ही दिए गए हैं। इसी तरह का रिजल्ट छात्रा सुनीता, हर्षा आदि का भी है। सोमवार को छात्राओं ने कॉलेज के प्राचार्य से शिकायत की थी। कुलपति को शिकायत भेजकर दोबारा मूल्यांकन करके परिणाम घोषित करने की मांग की है।
छात्राओं ने शिकायत भेजी है : प्राचार्य
पीडी महिला पीजी कॉलेज की प्राचार्य डॉ. विनीता मिश्रा ने बताया कि छात्राओं ने कम अंक आने की शिकायत की है। छात्राओं ने उत्तर कुंजी से मिलान करने पर अंक अधिक होने की बात कही है। गड़बड़ी विश्वविद्यालय स्तर से होने की आशंका है। छात्राओं ने कुलपति को शिकायत भेजी है। वहीं से अंकों में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें