फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बाइकों की भिड़ंत में छात्र की मौत, तीन जख्मी

विज्ञापन
दिवंगत अनुराग।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। इटावा-बरेली हाईवे पर रविवार शाम आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में पेपर देकर लौट रहे बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र की मौत हो गई। हादसे में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव लालपुर बड़ागांव निवासी अजीत कुमार (19) दोस्त पहरा सलेमपुर निवासी शिवम (20) व नींवडांडी निवासी अखिलेश (18) के साथ बाइक से सकवाई स्थित गिरिजा देवी महाविद्यालय से बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा देकर लौट रहे थे।
शाम करीब पांच बजे इटावा-बरेली हाईवे पर गैस प्लांट के पास से अजीत बाइक से निकल रहे थे, तभी नारायण लक्ष्मण महाविद्यालय बसंतपुर से बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र अनुराग उर्फ सूरज (19) निवासी गांव अटसैनी थाना नवाबगंज की बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद भेजा गया। यहां डॉ. मोहित यादव ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल तीन छात्रों को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि आमने-सामने बाइकों की भिड़ंत में एक छात्र की मौत हुई है। दोनों पक्षों से अभी तहरीर नहीं मिली है।




हेलमेट लगाए नहीं थे बाइक चालक
छात्र अजीत और मृतक छात्र अनुराग के पास हेलमेट तो थे, लेकिन दोनों लोग बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि सभी छात्र उछलकर दूर जा गिरे। अनुराग के पिता सोबरन सिंह ने बताया कि पुत्र के सिर में चोट लगी थी। पुत्र हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान नहीं जाती। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें