फर्रुखाबाद। मऊदरवाजा थाने एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही राजेश राजपूत, दीपक, अंशुल और अज्ञात महिलाओं पर मारपीट, एससी-एसटी और छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई है। इसमें कहा, उनके भाइयों के नाम से गांव में जमीन है। आरोपी कब्जा करने के प्रयास में हैं। उनके जेठ ने 28 अप्रैल को डीएम से शिकायत की थी। इसकी जानकारी होने पर आरोपी रंजिश मानने लगे। नौ मई की शाम जमीन पर घूरा डालने गई, तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। जातिसूचक गाली दी। कपड़े फाड़कर अश्लील हरकतें कीं। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया कि रिपोर्ट लिखकर जांच की जा रही है।