फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच पथराव व फायरिंग में युवक के गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव विराहिमपुर जागीर में पुष्टाहार वितरण के दौरान हुए विवाद ने मंगलवार को तूल पकड़ लिया। दोनों पक्षों में गालीगलौज के बाद पथराव व फायरिंग हो गई। इस दौरान वहां पास में सब्जी खरीद रहा गांव का एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। उसे सीएचसी से लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव विराहिमपुर जागीर के आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को पुष्टाहार वितरित किया जा रहा था। वहां लाभार्थियों की कतार लगी थी। तभी गांव का एक युवक पहुंचा और आधार कार्ड जमा करने की बात कही।
इसका वहां खड़े दूसरे पक्ष के युवक ने विरोध किया तो दोनों में मारपीट हो गई। इससे दोनों ओर से तनाव हो गया। मंगलवार सुबह इसी विवाद के चलते दोनों पक्ष आमने सामने हुए तो गालीगलौज होने लगी। मामला बढ़ा तो पथराव होने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इस दौरान सड़क किनारे सब्जी खरीद रहे गांव के सुनीत (22) पुत्र तेज सिंह प्रजापति के पेट में गोली लग गई। वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा।
परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के पिता का कहना था कि सुनीत वहां सब्जी खरीद रहा था। दो पक्षों में हुई फायरिंग में पुत्र को गोली लगी है जबकि मां एक पक्ष पर गोली मारने का आरोप लगा रही थी।
फिलहाल किसी पक्ष से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। पुलिस छानबीन कर पथराव व फायरिंग करने वालों के नाम पता कर रही है। दो लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने बताया कि दो पक्षों के झगड़े में तीसरे को गोली लगी है।
विज्ञापन

मामले में दोनों पक्षों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें