फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से वृद्ध की मौत, रिटायर्ड बैंक कर्मी सहित 17 संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से दो की मौत, रिटायर्ड बैंक कर्मी सहित 17 संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को कोरोना संक्रमित वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। वहीं जांच रिपोर्ट में रिटायर्ड बैंक कर्मी समेत 17 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में अब तक 4247 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 69 हो गई है। जिले में अब तक 4000 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 178 केस एक्टिव हैं।
जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के मोहल्ला गोहाई स्ट्रीट निवासी रिटायर्ड बैंक कर्मी, उनकी पत्नी, बेटी के अलावा शहर में दो युवक, वृद्ध व सातनपुर निवासी बालिका संक्रमित मिली। फतेहगढ़ के धन्सुआ निवासी एक ही परिवार की वृद्धा, युवक व महिला कोरोना पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन

राजेपुर निवासी युवक, गांव जोगराजपुर सबलपुर निवासी युवक, कायमगंज के गांव कादरदादपुर व उलियापुर निवासी दो महिला, कमालगंज के गांव किता नगला निवासी महिला व मोहम्मदाबाद के मोहल्ला आजादनगर निवासी वृद्ध भी कोरोना की चपेट में आ गया है।
वहीं फतेहगढ़ के मोहल्ला संगत निवासी 70 वर्षीय वृद्ध को बुखार आने पर 21 नवंबर को जांच की गई। कोरोना संक्रमित मिलने पर उन्हें मेडिकल कालेज सैफई रेफर कर दिया गया था। वहां उनकी इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके अलावा कमालगंज क्षेत्र के गांव खुदागंज निवासी 48 वर्षीय व्यक्ति लीवर की बीमारी और पेट में पानी भरने की दिक्कत से 21 नवंबर को लोहिया अस्पताल में भर्ती हुआ था। मंगलवार सुबह उसकी जांच हुई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें