फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव का प्रयास, चार युवक दबोचे

विज्ञापन
फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन के बाहद तैनात फोर्स। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कासगंज से कानपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन पर श्यामनगर रेलवे क्रासिंग के पास पथराव की कोशिश में पुलिस ने चार युवकों को पकड़ा है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सेना में अग्निपथ योजना के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड, चौराहों और तिराहों पर रविवार की सुबह से ही पुलिस मुस्तैद रही। सुबह करीब सवा 11 बजे कासगंज से कानपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन श्यामनगर रेलवे क्रासिंग से गुजरी तो पटरी से कुछ दूर खड़े युवकों ने पत्थर फेंकने का प्रयास किया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दौड़ाकर चार युवकों को दबोच लिया। कुछ युवक भाग गए। सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने बताया कि ट्रेन पर पथराव का प्रयास किया गया था। चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उन पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नवाबगंज। जिला मुख्यालय पर ट्रेन में पत्थर फेंकने के प्रयास की सूचना पर नवाबगंज और शमसाबाद थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ शमसाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने सवारी गालियों को अपनी निगरानी में निकाला। उधर कमालगंज के रेलवे स्टेशन पर पुलिस निगरानी करती रही। खुदागंज व रजीपुर रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस बल तैनात रहा। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने सभी रेलवे स्टेशन का जायजा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें