फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मऊदरवाजा थाने में डब्बन के दो मुकदमों में बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मथुरा जेल में सजा काट रहे गैंगस्टर के आरोपी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन ने मऊदरवाजा थाने में दो मुकदमों में बयान दर्ज कराए। वह थानाध्यक्ष बलराज भाटी के समक्ष करीब एक घंटे तक थाने में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद डब्बन सभी मुकदमों में पुलिस के सामने बयान दर्ज करवा रहे हैं। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह मऊदरवाजा थाने पहुंचे। वहां थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने मोहम्मदाबाद थाने के गांव गाजीपुर निवासी अमरपाल सिंह की ओर से दर्ज कराए मुकदमे में बयान दर्ज किए। इस मुकदमे में वादी ने कहा था कि उनकी अलावलपुर में एक जमीन है। बरारिख निवासी रामसागर से उसने एक लाख रुपये उधार लिए थे। रामसागर ने वापसी की मजबूती के लिए शर्तिया बैनामा 12 अगस्त 2011 को कराया था। ब्याज सहित पैसे अदा करने पर 13 अगस्त 2012 को बैनामा वापस ले लिया।
उसी दिन मोहल्ला कसरट्टा निवासी अमित दुबे उर्फ बब्बन, अनुराग दुबे उर्फ डब्बन ने बरारिख के अवधेश उर्फ भूरे, महेंद्र उर्फ रीशू सहसापुर के हरिभान ने पकड़कर कार में डाल लिया और अनुपम दुबे के घर ले गए। वहां धमकी देकर रामसागर के नाम जमीन बैनामा करने का दबाव बनाया। आखिरकार इस जमीन का बैनामा करवा लिया गया। इस मामले में आरोपी डब्बन के जांच अधिकारी बलराज भाटी ने बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष ने बताया कि एक अन्य मुकदमे में भी बयान दर्ज कराने के बाद डब्बन करीब एक बजे थाने से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें