फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक के डाक्टर दामाद को पीटा

Sun, 11 Oct 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चुनाव की रंजिश में रविवार दोपहर सपा विधायक के डाक्टर दामाद को बाइक सवार हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया। डाक्टर की पत्नी शाहीन सिद्दीकी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी हैं। मामले की शिकायत एसपी से की गई है। पुलिस ने डाक्टर का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला मछली टोला निवासी डा.जमीरुद्दीन लोहिया अस्पताल में तैनात हैं। डा. जमीरुद्दीन भोजपुर से सपा विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी के दामाद हैं। वह मां के साथ पत्नी की प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के मारपीट करने की शिकायत करने एसपी निवास गए थे। आरोप है कि फतेहगढ़ में रोडवेज वर्कशाप के पास बाइकों पर सवार युवकों ने इन्हें रोक कर पीट दिया।

जमीरुद्दीन ने बेटे शहरान को राइफल लाने के लिए कहा। इस पर हमलावर बाइक को क्षतिग्रस्त कर फरार हो गए। जमीरुद्दीन ने वारदात की सूचना एसपी दिनेश कुमार पी को दी। इस पर कोतवाल फतेहगढ़ अजीत सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जमीरुद्दीन का लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन


डा. जमीरुद्दीन की पत्नी शाहिन सिद्दीकी कमालगंज विकास खंड के वार्ड तीन से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी हैं। यहां 9 अक्तूबर को मतदान हुए थे। इसी सीट से इनकी रिश्तेदार और जिला पंचायत अध्यक्ष व बसपा नेता तहसीन सिद्दीकी की पत्नी जुवैरिया शाह ने चुनाव लड़ा है।

जमीरुद्दीन ने आरोप लगाया कि शाहीन को चुनाव में बैठाने के लिए तहसीन सिद्दीकी ने दबाव बनाया था। इसी रंजिश को लेकर उसके साथ घटना की गई है। जमीरुद्दीन ने बताया कि शनिवार को उनकी मां रहीसा बेगम के साथ जुबैरिया शाह ने मारपीट की थी। उधर, कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें