फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वोट बढ़वाने के लिए सपा नेताओं ने बूथों का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में वोट बढ़वाने के लिए सपा नेताओं ने बूथों पर जाकर बीएलओ समेत अन्य पदाधिकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा ने चीनीग्रान बूथ पर जानकारी ली। कायमगंज में फॉर्म और मतदाता सूचियां उपलब्ध कराई गईं।
सपा महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा चीनीग्रान बूथ पर पहुंचे। उन्होंने बीएलओ गरिमा, तस्लीम बेगम और सुषमा शाक्य से बातचीत की। सुषमा शाक्य ने बताया कि फिलहाल पर्याप्त मात्रा में फॉर्म नहीं हैं। इसकी व्यवस्था की जा रही है। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि वह हर दिन बूथों का जायजा लेकर अधिक से अधिक वोट बनवाने में सहयोग करेंगे। उनके साथ महानगर प्रभारी खुर्शीद अहमद भी थे।

कायमगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी जोन प्रभारियों को फॉर्म-6 एवं सेक्टर बार मतदाता सूची दी गई। सर्वेश अंबेडकर ने कहा कि वह लोग बूथों पर रहकर मतदाता बढ़वाने का काम करें। बताया कि पिछले चुनाव में पार्टी समर्थकों के वोट कटवाए गए थे। इससे बड़ा नुकसान हुआ। अब लोकसभा चुनाव में ऐसी दिक्कत न आए लिहाजा निर्धारित तिथियों पर छूटे वोट अवश्य बनवाएं। 25 व 26 नवंबर, दो व तीन दिसंबर को फॉर्म-6 भरवाकर बूथ पर जमा कराएं। इसमें डॉ. नवरंग यादव, सोमेंद्र यादव, अनिल यादव, एमपी सिंह शाक्य, प्रेम सिंह यादव, जबर सिंह शाक्य व राहुल वर्मन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को स्वीप के तहत सीडीओ की अध्यक्षता में नववधू सम्मान कार्यक्रम हुआ।
इसमें 100 से अधिक नव विवाहिताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्हें मतदाता बनाने के लिए फॉर्म-6 भरवाकर जमा कराए गए। इससे दूसरे जनपदों से आई यह बहुएं अपने जिले में मतदान करेंगी।

लोकसभा चुनाव के लिए नए मतदाता बनाने और उन्हें मतदान के लिए जागरुक करने पर जोर दिया जा रहा है। स्वीप के तहत हुए कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने वोट की ताकत और मतदान करना कितना जरूरी है, इस पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वोट बनने से वधू का इस जनपद में पहचान पत्र बनेगा, जिससे उसे जिले में सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाएं मतदान के लिए जागरुक हों। वह चुनाव में मतदान स्थल पर पहुंचकर अपनी सरकार को चुनें।
उन्होंने महिलाओं को वोट की ताकत का भी एहसास कराया। सीडीओ ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए मतदाता बनने के साथ मतदान करना भी उतना ही जरूरी है। इससे महिलाएं अपने आसपास के लोगों को वोटर बनवाने के लिए जागरुक करें। उन्होंने यह भी बताया कि गैर जनपद की जो महिलाएं इस जनपद की निवासी हैं और उनका वोट अन्य जनपद में है, वह अपना वोट बदलवाकर इसी जनपद में करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें