फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी ने तीन मेडिकल स्टोर कर्मियों को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष के घर दिनदहाड़े लूट की घटना में एसओजी ने शुक्रवार की रात तीन मेडिकल स्टोर कर्मियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस अभी तक किसी नतीजे तक नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मंजेश कटियार का बढ़पुर ब्लाक के पास मकान है। छह दिसंबर की दोपहर में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर नौकर को बंधक बनाकर सवा लाख की नकदी और चेन लूट ली थी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने घटनास्थल पर पहुंचकर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे, मगर 20 दिन बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी।
एसओजी ने मकान से कुछ दूरी पर स्थित एक मेडिकल स्टोर के तीन कर्मियों को शुक्रवार रात हिरासत में ले लिया। तीनों से अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि संदिग्धों से जानकारी ली जा रही है। जल्द खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें