रेलवे स्टेशन कमालगंज पर लगी आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन।
- फोटो : amarujala
ुछ दिन पहले रेलवे स्टेशन पर आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन का उद्घाटन किया गया था। मशीन लगने का फायदा यात्रियों को लाभ नहीं मिल पा रहा है। टिकट बाबू का कहना है कि सिस्टम खराब होने की सूचना उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को टिकट के लिए लाइन में न लगना पड़े इसके लिए आटोमैटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई गई है। मशीन से टिकट निकालने के लिए रेलवे द्वारा स्मार्ट कार्ड की जरूरत होती है। कार्ड जारी करने और रिचार्ज करने के लिए स्टेशन पर अनरिजर्व टिकट सिस्टम लगाया गया है।
सिस्टम के काम न करने से ग्राहकों को न तो कार्ड जारी हो पा रहे हैं और न ही कार्ड रिचार्ज हो पा रहा है। इससे ग्राहक टिकट लेने के लिए लाइन में लगने को मजबूर है। टिकट वितरक अशोक कुमार ने बताया कि सिस्टम काम नहीं कर रहा है। इसकी सूचना उच्चाधिकारियाें को दी गई है।
सिस्टम सही होते ही कार्ड भी जारी करने के साथ ही कार्डों को रिचार्ज भी किया जाएगा।