फतेहगढ़ स्थित आईसीआईसीआई का बंद पड़ा एटीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
संडे की छुट्टी लोगों के एटीएम से रुपये निकालने में गुज गई। एसबीआई के एटीएम के बाहर रुपये निकालने के लिए उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। अन्य बैंकों के एटीएम में कैश न होने से उपभोक्ताओं को दिक्कत उठानी पड़ी। 1000 व 500 रुपये के नोट बंद होने के कारण पब्लिक के सामने रुपये का संकट पैदा हो गया है। संडे की छुट्टी होने से बैंक बंद रहेे वहीं एटीएमों ने भी जवाब दे दिया।
आईसीआईसीआई, पंजाब नेशनल बैंक, सेंट्रल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, सिंडीकेंट बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत अन्य बैंकों के शहरी क्षेत्र मेें जगह-जगह एटीएम लगे है। इनमें से किसी भी बैंक के एटीएम में रविवार को कैश नहीं था। इस कारण उपभोक्ताओं के लिए एसबीआई बैंक के एटीएम ही रुपये निकालने का सहारा बने। रेलवे स्टेशन फतेहगढ़, आवास विकास कालोनी, कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन गेट पर लगे एसबीआई के एटीएम के बाहर उपभोक्ताओं की रुपये निकालने के लिए भीड़ लगी रही।
उपभोक्ता अपने परिवार के जितने लोगों के एटीएम थे। उन सभी के कार्ड लेकर लाइन में लगे और एक साथ सभी कार्डों से रुपये निकालते रहे। फतेहगढ़ स्थित एसबीआई बैंक के चंद कदमों की दूरी पर लगा एटीएम खराब होने के कारण रविवार को बंद रहा। यहां पर रुपये जमा करने वाली भी मशीन लगी है। वह भी खराब रही, इस कारण लोग रुपये भी जमा नहीं कर सके।