फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दुर्घटना के बाद स्लीपर बसों की चेकिंग, आठ का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजस्थान के दौसा में दुर्घटनाग्रस्त बस जयपुर से शाहजहांपुर के बीच चलती है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही यातायात निरीक्षक ने शनिवार को आठ बसों का चालान किया था। यातायात निरीक्षक ओमप्रकाश पांडेय ने 13 दिन में 106 बसों का चालान कर 6.61 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

राजस्थान में दुर्घटनाग्रस्त बस में शहर की एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि 25 यात्री घायल हुए थे। यातायात निरीक्षक ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। आठ बसों का चालान किया गया। यही नहीं जो बस दौसा में दुर्घटनाग्रस्त हुई उसका यातायात निरीक्षक ने सात अक्तूबर को बरेली-इटावा हाईवे पर 12 हजार रुपये का चालान किया था। यह चालान अभी भी जमा भी नहीं हो सका है। इसके बावजूद सेटिंग के दम पर शुक्रवार रात सवारियों को भरकर बस फिर से शाहजहांपुर के लिए आ रही थी। यातायात निरीक्षक ने बताया कि 27 सितंबर से अब तक उन्होंने 338 बसों की चेकिंग की है। इनमें से 106 बसों का चालान किया गया है। इसमें 6.61 लाख 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें