फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में जब्त हुई छह किलो पॉलिथीन

विज्ञापन
plastic ban
विज्ञापन
शहर में सोमवार से पॉलिथीन अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान चारों टीमों ने करीब छह किलो एक सौ अस्सी ग्राम पॉलिथीन जब्त की। एक टीम ने गुरुवार व शुक्रवार को मिलाकर कुल 12 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन


 तहसीलदार के नेतृत्व में भोलेपुर से फतेहगढ़ तक पॉलिथीन अभियान चला रही टीम ने अलग-अलग दुकानों से चार किलो चार सौ ग्राम पॉलिथीन जब्त की। यहां पर टीम ने किसी पर जुर्माने की कार्रवाई नहीं की। राजस्व निरीक्षक कमलेश मिश्र के नेतृत्व में भोलेपुर से घुमना बाजार तक जांच कर रही टीम ने चालीस ग्राम पॉलिथीन पकड़ी। आवास विकास स्थित हरी नमकीन भंडार से पकड़ी गई पॉलिथीन के एवज में एक हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

इसी टीम ने बृहस्पतिवार को बूरा वाली गली में 11 किलो पॉलिथीन पकड़ी। यहां आशीष कुमार की दुकान पर करीब चार किलो पॉलिथीन बरामद हुई थी, उन्होंने 10 हजार रुपये वसूले। घुमना बाजार से बीबीगंज तक अभियान चला रही टीम ने कई दुकानों से 120 ग्राम पॉलिथीन बरामद की। इसके अलावा रेलवे रोड से करीब 70 से 80 दुकानों में छापेमारी की गई। वहां से टीम को अलग-अलग दुकानों से दो किलो पॉलिथीन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें