फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के नाम पर साले ने बहनोई से 2.70 लाख हड़पे

Fri, 20 Jul 2018 11:51 PM IST
farrukhabad
विज्ञापन
ठगे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के कमरुद्दीन नगर में पुत्री से शादी कराने के नाम पर साले ने बहनोई से 2.70 लाख रुपये हड़प लिए। रुपये मांगने पर साले ने गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकी दी। बहनोई ने साले व उसके दो पुत्रों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



जिला एटा के थाना जैथरा के गांव नगला डाड़े निवासी उदयवीर सिंह की ससुराल कंपिल के गांव कमरुद्दीन नगर में दयाराम के यहां है। उदयवीर के मुताबिक तीन साल पहले उसने साले श्याम सिंह को 2.70 लाख रुपये पुत्री की शादी अपने पुत्र के साथ कराने के वादे पर दिए थे। तीन साल के बाद भी श्याम सिंह ने पुत्री की शादी पुत्र के साथ नहीं कराई।

गुरुवार की शाम वह रुपये मांगने श्याम सिंह के घर पहुंचे। इस पर श्याम सिंह, उसकी पत्नी और पुत्रों ने गालीगलौज कर जानमाल की धमकी देेते हुए भगा दिया। उदयवीर सिंह ने श्याम सिंह और उसके पुत्र रामाधार व नाहर सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। उदयवीर ने बताया कि साले श्याम सिंह ने पुत्री की शादी उनके बेटे से करवाने के लिए 2.70 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें