फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर : गणना प्रपत्र जमा करने में शहरी मतदाता सबसे पीछे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में चार नवंबर से चल रहे एसआईआर अभियान में गणना प्रपत्र जमा करने में शहरी मतदाता सबसे पीछे हैं। अभी तक 68.46 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र जमा कर फीडिंग की जा सकी है।
विज्ञापन


एसआईआर अभियान की दोबारा तिथि बढ़ने के बाद 26 दिसंबर तक चलाया जाएगा। मंगलवार तक जनपद में 78.49 प्रतिशत फीडिंग का काम पूरा हो सका है। 13 लाख 98 हजार 9 मतदाताओं के पुनरीक्षण में 10 लाख 97 हजार 317 गणना प्रपत्र फीड किए गए हैं। इसमें सबसे आगे कायमगंज 84.28 प्रतिशत, अमृतपुर 80.17 प्रतिशत, भोजपुर 81.35 प्रतिशत व सबसे पीछे सदर विधानसभा क्षेत्र में मात्र 68.46 प्रतिशत ही गणना प्रपत्र फीड किए गए हैं।

अमृतपुर में चार नवंबर से एसआईआर अभियान में शिक्षकों के लगे होने से स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित रहा। अब जिन शिक्षकों की फीडिंग का कार्य पूर्ण हो गया है, उन्हें स्कूलों में जाकर पढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी राजेपुर ने फीडिंग कार्य में लगे आठ शिक्षकों को काम पूर्ण होने स्कूल में ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसआईआर में लगे सभी आठ शिक्षकों को 17 दिसम्बर से विद्यालय में पहुंच कर शिक्षण कार्य करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें