फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर तो पकड़ जाते, शराब बनाने वाले नहीं पकड़े जाते

विज्ञापन
कमलागंज थाने में शस्त्र देखते आईजी मोहित अग्रवाल। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
आईजी से साहब, शराब बनाने वाले नहीं पकड़े जाते
विज्ञापन

कमालगंज। आईजी ने शनिवार को समाधान दिवस में समस्याएं सुनीं और थाने का निरीक्षण किया। चौकीदारों की कक्षा लेने के दौरान समस्या पूछी तो नगरिया देवधरापुर के चौकीदार ने कहा कि सूचना देने पर चोर तो पकड़ जाते हैं लेकिन अवैध शराब बनाने वाले नहीं। एक दुष्कर्म पीड़िता ने 6 जुलाई को दर्ज मुकदमे में कार्रवाई न होने व लीपापोती किए जाने की शिकायत की।
कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने फरियादियों से प्रार्थनापत्र लेकर बात की। फत्तेपुर रावसाहब के महेश्वर ने चकरोड खुलवाने के लिए कहा, चौंसेपुर के पंकज ने हलका इंचार्ज द्वारा सुनवाई न करने की शिकायत की। कल्लू माहेश्वरी, जेपी कटियार, शिवकुमार गोयल आदि व्यापारियों ने आईजी व एसपी को सम्मानित किया। आईजी ने चौकीदारों की कक्षा लगाकर समझाया कि गांव में कोई अजनबी डेरा डालकर रहने लगे तो थाने को सूचना दें।
विज्ञापन

समस्याएं पूछने पर चौकीदार महावीर ने कहा कि नगरिया देवधरापुर में शराब बनती है। चोर पकड़ जाते हैं पर शराब बनाने वाले नहीं। इस पर आईजी ने एसपी से बात की। इसके बाद एसपी अशोक कुमार मीणा की ओर से चौकीदारों को टार्च व शाल देकर सम्मानित किया गया।
आईजी ने आपरेटर अभिषेक को स्कैनर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायती पत्र कंप्यूटर में स्कैन किए जाएं। चार्ट बनाया जाए, जिससे पता चल सके कि प्रार्थनापत्र पर क्या कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि गांव पतौंजा में मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगने का मामला जानकारी में आया है। प्रशासन व पुलिस के प्रयास से मामले का समाधान हो गया है।
फीडबैक की रजिस्टर में हो टिप्पणी
आईजी ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के संबंध में अधिकारी बाद में शिकायतकर्ताओं से फोन पर फीडबैक लेंगे। फीडबैक में उभरे तथ्यों के आधार पर रजिस्टर पर टिप्पणी अंकित करेंगे कि मामले का सही निस्तारण हुआ या नहीं।
थाने के निरीक्षण में एसएलआर को हाथ में लेकर पूछा कि इसकी सफाई हुई कि नहीं। लाइन से आए आर्मरर से उसे खुलवाया। एसपी से कहा कि थानों के हथियार से ही फायरिंग की प्रैक्टिस कराई जाए। समीक्षा में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि इस वर्ष चार हत्या हुईं। सभी आरोपी जेल भेजे गए।
साल भर में मिलेगा थाने को नया भवन
आईजी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने थाना भवन जीर्णशीर्ण होने से नए भवन का प्रस्ताव भेजा था। पैसा स्वीकृत होने वाला है। साल भर में थाने को नया भवन मिल सकता है।
कायमगंज में पांच फरियादी पहुंचे, चार को राहत
कायमगंज। थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने फरियादें सुनीं। उन्होंने पीड़ितों की समस्याएं सुनकर निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसडीएम सुनील कुमार की अध्यक्षता व सीओ सोहराब आलम की मौजूदगी में आयोजित समाधान दिवस में पांच फरियादी आए। चार की शिकायतों का निस्तारण किया गया।
अपना दल एस की एक महिला नेता ने शिकायत दी कि एक अंजान व्यक्ति मोबाइल पर अश्लील वीडियो व फोटो डालता है। अश्लील भाषा का प्रयोग करता है। इस दौरान इंस्पेक्टर संजय मिश्रा, कानूनगो मानवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
सरकारी जमीन पर कब्जाने वालों पर दर्ज करें मुकदमा: एसपी
फर्रुखाबाद। समाधान दिवस पर जहानगंज थाने में पहुुंचे एसपी अशोक कुमार मीणा ने सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। लंबित प्रार्थना पत्र देखकर एसओ की फटकार लगाई। 15 दिन में निस्तारण करने के आदेश दिए।
गांव राजेपुर टप्पा मंडल निवासी प्रशांत पाठक व दूसरे पक्ष से सुमित भदौरिया ने जमीन के विवाद में शिकायत की। दोनों पक्ष जमीन को अपना बता रहे हैं। प्रधान ने जमीन पर ईंट बिछवा कर रोड बनवा दी है। एसडीएम सदर अनिल कुमार ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने के आदेए दिए। महरूपुर बीजल गांव के लोग चकरोड के विवाद में पहुंचे। एसपी ने पुलिस व राजस्व की टीम को मौके पर भेजा।
डीएम मानवेंद्र सिंह ने मोहम्मदाबाद कोतवाली में समाधान दिवस पर सुनवाई की। यहां राजस्व संबंधी 12 प्रार्थना पत्र आए थे। इसमें पांच का निस्तारण करवा दिया गया। शहर कोतवाली में गांव घारमपुर निवासी निर्दोष सिंह ने पैतृक संपत्ति का बंटवारा कराने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल वेद प्रकाश पांडेय ने निर्दोष के भाई को बुलाया।
विज्ञापन

उसने अन्य भाइयों के साथ बात कर बंटवारा करने का भरोसा दिया। चार प्रार्थना पत्र निस्तारित किए गए। फतेहगढ़ कोतवाली में पूर्व ब्लाक प्रमुख सरिता राठौर व उनकी सास ने सराफ अमन के खिलाफ 10 लाख रुपये न देने की शिकायत की। कोतवाल ने दोनों पक्षों को बुलाकर वार्ता कराई। कुल तीन प्रार्थना पत्र आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें