फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधी समाज की महिलाओं ने मनाया करवाचौथ

Sat, 31 Oct 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला फर्रुखाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधी समाज की महिलाओं ने धूमधाम से करवाचौथ का पर्व मनाया। महिलाओं ने गीत भी गाए। इस दौरान महिलाओं ने पति की लंबी उम्र की कामना की। रेलवे रोड स्थित सत्यवती अरोड़ा के आवास पर हर वर्ष समाज की महिलाएं एकत्र होकर करवाचौथ का पर्व मनाती हैं।
विज्ञापन



शुक्रवार को करवाचौथ के पर्व पर समाज की महिलाएं सत्यवती अरोड़ा के आवास पर पहुंचीं। सत्यवती अरोड़ा की पुत्रवधू ऊषा अरोड़ा ने महिलाओं का स्वागत किया।


मनमोहक परिधानों में सजी महिलाओं ने थाली में दीपक, मेवा, मिष्ठान आदि रखा। इसके बाद दीपक जलाया। इसके बाद महिलाएं अपनी-अपनी थाली एक-दूसरे को देती हुईं घेरा पूरा करने लगीं। पूरे घेरे में एक-एक बार हर महिला के पास एक-दूसरे की थाली गई। घेरा पूरा होने के बाद महिलाओं के पास अपनी-अपनी थाली पहुंच गई।


महिलाओं ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद चंद्रमा का पूजन कर पति के हाथ से पानी पीकर व्रत खोला। इस अवसर पर नीलम अरोरा, ऊषा अरोरा, इंदू अरोरा, लता एल. मलानी, कोमल, लीना शिवानी, पूनम, प्रीती, सीमा ओचाणी, कविता बचानी और नन्हें आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें