फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: साप्ताहिक बंदी में खोली दुकान, 24 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बंदी के आदेश के बाद भी व्यापारियों के दुकान खोलने पर कार्रवाई की गई। नगर पंचायत ने आदेशों का उल्लंघन करने पर 24 दुकानों के चालान काटे गए। चालान काटने पर क्षेत्रीय व्यापारियों ने नगर पंचायत कर्मियों का विरोध भी किया।
विज्ञापन



मंगलवार के दिन कस्बा क्षेत्र में बंदी के आदेश हैं। इस दौरान सिर्फ मिठाई और मेडिकल स्टोर को छोड़कर बंदी के निर्देश सभी तरह के व्यापार पर लागू हैं। मंगलवार सुबह से ही रोज की तरह दुकानें खुलीं। सूचना पर नगर पंचायत कर्मचारी चालान करने के लिए सड़क पर निकले। नियमो की अनदेखी करने वाले रेडीमेड, परचून के अलावा अन्य व्यापारियों के प्रतिष्ठानों को खुला देख कार्रवाई की गई।
पंचायत कर्मियों ने 24 दुकानों के चालान किए गए। इस दौरान दुकानदारों को पांच सौ रुपए जुर्माने की रसीद दी गई। नगर पंचायत की कार्रवाई का व्यापारियों ने विरोध किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष योंगेद्र सिंह उर्फ बबलू का कहना है कि सहालग के समय नगर पंचायत की ओर से की गई कार्रवाई बिल्कुल गलत है। इस पर अध्यक्ष और ईओ से बात की जाएगी। वहीं, भाजपा नेता योंगेंद्र सिंह की दुकान बंद होने के बाद भी नगर पंचायत कर्मचारियों ने चालान काट दिया। इस पर उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय पहुंच कर इसकी शिकायत की।
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल राजपूत ने बताया कि मंगलवार की साप्ताहिक बंदी घोषित है। इसे सफल बनाने की जिम्मेदारी व्यापारियों की भी है। उन्हें सहयोग करना चाहिए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें