फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की चाभी देने के बहाने की गई थी शिवा की हतया

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सोमवार शाम को दिनदहाड़े सरे बाजार हुई शिवा की हत्या का मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर पुलिस की गिरफ्त में है। पुलिस ने कुछ अन्य आरोपियों को भी हिरासत में ले लिया है। अनिल के नामजद पुत्र की तलाश में पुलिस जुटी है। इसके लिए उससे कई दौर की पूछताछ भी की जा चुकी है। अ निल ने शिवा को मकान की चाबी देने के बहाने बुलाया था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला रकाबगंज निवासी शिवा की हत्या के मुख्य आरोपी अनिल यादव को पुलिस ने पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद हत्या का सच सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक शिवा अनिल को मकान खाली न करने पर धमकी दे रहा था। अनिल को अपनी हत्या की आशंका थी। सोमवार सुबह भी शिवा ने अनिल को धमकी दी थी। इसके बाद ही अनिल ने उसकी हत्या की साजिश रच डाली।
शाम को फिर शिवा ने फोन किया तो अनिल ने चाबी देने के बहाने उसे बुलाया। शिवा तीन लोगों के साथ पहुंचा था। उसके आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी।
हत्या के बाद अनिल बाइक से एटा पहुंचा था। वहां से ट्रक में शिकोहाबाद गया। इसके बाद पांचाल घाट के रास्ते हरदोई जा रहा था। हरपालपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। उसके बाद हत्याकांड का खुलासा करेगी। तीन नामजद आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लिया गया है। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें