फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गई छात्रा लापता, सहेली पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सहेली के साथ स्कूल पढ़ने गई 12वीं की छात्रा लापता हो गई। छात्रा के पिता ने सहेली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सहेली से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने शनिवार को गांव की ही एक किशोरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री कस्बा के एक स्कूल में इंटरमीडिएट की छात्रा है। 10 दिसंबर की सुबह पुत्री गांव की सहेली के साथ स्कूल पढ़ने गई थी।
दोपहर को दोनों स्कूल से घर जाने के लिए चली आईं, लेकिन पुत्री घर नहीं पहुंची। सहेली के घर पूछने गया तो उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। सहेली ने कहा कि वह चाचा को बता देगी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस सहेली को थाने ले आई तथा छात्रा के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें