फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा घंटा जाम में फंसे रहे स्कूली बच्चे

Wed, 04 Nov 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भोलेपुर रेलवे क्रासिंग के पास ओवर टेक को लेकर जाम लग गया। जाम में स्कूली वाहन फंसने से बच्चे बिलख उठे। पुलिस कर्मियों ने वाहनों को सड़क के किनारे कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर करीब 2.30 बजे भोलेपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक बस तिरछी खड़ी हो गई। इससे फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद आने व जाने वाले मार्ग पर जाम लग गया। इसी दौरान स्कूलों की छुट्टी होने पर वाहनों से घर जा रहे बच्चों की मिनी बस, टेंपो जाम में फंस गए।

आधा घंटा की मशक्कत के बाद पुलिस जाम खुलवा पाई। भोलेपुर क्रासिंग के पास बड़े वाहनों के निकलने और रेलवे गेट बंद होने के कारण अक्सर दिन में कई बार जाम की स्थिति रहती है। इस कारण छोटे वाहन चालकों को दिक्कत उठानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें