फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों का सोशल आडिट शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों का सत्यापन शुरू हो गया है। इसके लिए स्कूलों व पंचायत घरों पर पात्रों की सूची लगाई जा रही है। अपात्रों की पहचान कर उनकी सम्मान निधि बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

जनपद में करीब दो लाख पांच हजार कृषक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे हैं। अब इनका सोशल ऑडिट के जरिए सत्यापन शुरू किया गया है। इसके लिए कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक, लेखपाल व सचिव लगाए गए हैं। वह ग्राम पंचायतों में लाभार्थियों की सूची पढ़कर सुनाएंगे और स्कूल व पंचायत घरों पर सूची चस्पा करेंगे। सोशल ऑडिट टीम ग्रामीणों से जानकारी करने के बाद अपात्रों की पहचान कर सूची तैयार करेगी।
इसके बाद पात्रों व अपात्रों की सूची तहसील में देकर कार्रवाई कराई जाएगी। सोशल ऑडिट के लिए ब्लाकवार सात नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह, उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सतीश कुमार व भूमि संरक्षण अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार को पर्यवेक्षणीय अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

30 जून तक सोशल ऑडिट पूरा करने के लिए ग्राम पंचायतवार तिथि निर्धारित कर दी गईं हैं। सोशल ऑडिट टीमों को तहसील कायमगंज में चार मई, सदर में पांच मई व अमृतपुर तहसील कार्यालय में छह मई को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह होंगे अपात्र
संस्थागत भू स्वामी (ट्रस्ट या स्कूल आदि की भूमि) किसान सम्मान निधि लेने के हकदार नहीं हैं। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी, 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले, आयकर देने वाले, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, आर्कीटेक्ट, चार्टर्ड अकाउंटेंट, मंत्री, लोकसभा व विधानसभा सदस्य, नगर निकाय अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष या इन पदों पर रह चुके लोग सम्मान निधि के लिए अपात्र माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें