कायमगंज। पितृपक्ष पर 15 दिनों से चल रहे सांझी महोत्सव का समापन रविवार देर रात राम बरात निकालकर किया गया।
विज्ञापन
हंस गिरी सांझी कमेटी की ओर से आयोजित इस भव्य शोभायात्रा में रथ पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप विराजमान थे। इनकी झांकी देख लोगों न जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
राम बरात में राजा दशरथ और राजा जनक की झांकियों के साथ-साथ कामदेव, इंद्रदेव, श्रईकृष्ण-रुक्मिणी की झांकियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। वहीं ब्रह्मा जी, माता सरस्वती और मां दुर्गा की झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा।
शोभायात्रा शिवाला भवन से प्रारंभ होकर गंगा दरवाजा, लोकमन, मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार और श्यामागेट होते हुए बजरिया पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष रवि कौशल सहित चंदन गुप्ता, शिवम कौशल, गोविंद रावत, प्रशांत तिवारी और सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।