फोटो-08, भारत विकास परिषद की बैठक में मौजूद पदाधिकारी। स्रोत: स्वयं
फर्रुखाबाद। आरएसएस की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर बैठक में पंच परिवर्तन और महिला सहभागिता पर चर्चा हुई। बुधवार को भारत विकास परिषद, सहयोग शाखा की बैठक बढ़पुर स्थित संजय दुबे के प्रतिष्ठान वीएन परिसर में हुई।
मुख्य वक्ता धनंजय ने कहा कि देश के विकास में आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका है। डॉ. सुबोध वर्मा ने परिषद की भूमिका पर विचार साझा किए। अध्यक्षता वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने की।
अनीता पाठक, अध्यक्ष रीता दुबे, मंजूश्री, आशा देवी वर्मा, रचना वर्मा, राजेश चंद्र शुक्ला, डॉ. श्यामा वर्मा, निवेदिता अस्थाना, रमा बाजपेई, डॉ. आरके गुप्ता, डॉ. विनोद तिवारी, प्रभाकर अग्निहोत्री, रामजी बाजपेई, अनिल प्रताप सिंह, आरके वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)