फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन अस्पतालों के स्टोर से लिए आठ संदिग्ध दवाओं के नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मंगलवार को निजी अस्पतालों और नर्सिंगहोम में संचालित मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन मेडिकल स्टोरों से आठ संदिग्ध औषधियों के नमूने लिए गए। निरीक्षण में औषधि बिक्री लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन भी मिला।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक स्वागतिका घोष ने आवास विकास तिराहा स्थित माया हास्पिटल के निदानिका मेडिकल स्टोर से चार, बढ़पुर स्थित फर्रुखाबाद सिटी हास्पिटल के सियोवोल इंटरप्राइजेज से दो और आवास विकास काॅलोनी स्थित आरके हास्पिटल के मेडिकल स्टोर से दो संदिग्ध औषधियों के नमूने लिए। टीम ने मेडिकल स्टोरों के क्रय-विक्रय अभिलेख भी जांचे।
लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के संबंध में तीनों मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के लिए निरीक्षण आख्या सहायक आयुक्त (औषधि), कानपुर मंडल को संस्तुति के साथ भेजी गई है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि नमूनों को राजकीय जन विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें