गांव अताईपुर आल्हा गाते मुन्ना लाल राठौर। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। अमृत महोत्सव के तहत आल्हा गायक मुन्ना लाल राठौर ने कई गांवों में आल्हा गीत सुनाकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानों ने गांव को स्वच्छ बनाने की शपथ ली।
आजादी के 75 साल पूरे होने पर शहीदों की शान में आल्हा गायक ने कटरी धर्मपुर, लालबाग, चिलपुरा, मऊ रसीदाबाद, अताईपुर जदीद गांवों में लोगों को जागरूक किया। स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों व अपने पुरखों को याद कर नमन किया। आल्हा गायक ने केंद्र सरकार की योजनाओं, नारी सम्मान, नारी शक्ति, शिक्षा, उत्पादन, स्वच्छता के बारे में जागरूक किया। कोविड नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया।
प्रधान रामलाल, सलमान खान, गुड्डू खान, भैयालाल, अशोक, शोएब खान, अर्जुन, मुजायर खान ने अपने-अपने गांवं को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। आल्हा गायक का वेदराम राठौर, बालस्टर सिंह, गोपाल, पंडित बालकराम आर्य ने सहयोग किया।