फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा में संतों ने दिखाए करतब

विज्ञापन
रामनगरिया मेला में तलवारबाजी का प्रदर्शन करते साधु। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शोभायात्रा में संतों ने दिखाए करतब
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रामनगरिया में रविवार को भी शोभायात्राएं निकाली गईं। इसमें साधुओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नागा साधुओं ने गंगा में शाही स्नान कर हर-हर गंगे के जयकारे लगाये। मेला और मनोरंजन क्षेत्र में भीड़ रही।
रविवार को अवकाश के चलते स्नान और मेला देखने वालों की भीड़ रामनगरिया में बढ़ गई। लोगों ने खूब खरीदारी की और मनोरंजन किया। अमैयापुर से शोभायात्रा यात्रा निकाली गई। जिसमें साधु संत भजन गाते हुए चल रहे थे। श्री पंच दस नाम जूना अखाड़ा के महंत मनोज भारती बब्बा गुरु के क्षेत्र से विशाल शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

संतों ने शानदार करतब दिखाए। नागा संतों के करतब देखने भीड़ उमड़ पड़ी। बब्बा गुरु के ऊपर पुष्पों की बारिश होती रही। घोड़े और घोडियां नृत्य करते चल रहे थे। महंत दिगंबर तोतापुरी, विष्णु भारती, कृष्णा भारती, शकरपूरी, हीरा गुरु, आशा गिरी किन्नर, पप्पन मियां आदि मौजूद रहे।
नीबकरोरी की पालकी यात्रा में गूंजे जयकारे
शिव शक्ति आश्रम रानीखेड़ा के संत बच्चा बाबा के सानिध्य में बाबा नीबकरोरी की पालकी यात्रा जनसमूह उमड़ा। जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के बीच स्वागत किया गया। दुर्वासा ऋषि आश्रम स्थित बच्चा बाबा के अस्थाई आश्रम से बाबा नीबकरोरी की पालकी यात्रा का हवन पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। सबसे आगे अयोध्या में बन रहे श्रीराम के मंदिर की मनमोहक झांकी चल रही थी। उसके पीछे बाबा नीबकरोरी की पालकी उठाए भक्त चल रहे थे।
नृत्य करते भगवान शिव और पार्वती लोगों का आकर्षण का केंद्र रहे। संतों ने गंगा पूजन किया। उन्होंने गंगा को प्रदूषित न करने का आह्वान किया। गंगा भक्त अपशिष्ट पूजन सामग्री गंगा में प्रवाहित न करें। सवायजपुर के विधायक कुंवर मानवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह, गन्ना संघ के डायरेक्टर धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, रूपापुर चीनी मिल के जनरल मैनेजर पीके सिंह, सुभाष पाठक, प्रांशु मिश्रा, कुलदीप मिश्रा आदि मौजूद रहे।
आर्य समाज के वैदिक क्षेत्र में कवि सम्मेलन
फर्रुखाबाद। वैदिक क्षेत्र में वेद प्रचार मण्डल आर्यावर्त्त एवं जिला आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से रविवार को कवि सम्मेलन हुआ। शुभारंभ सीडीओ डॉ. राजेन्द्र पेन्सियां ने किया। इसमें सुमेधा शर्मा, डॉ. सारस्वत मोहन मनीषी, धर्मेश अविचल आदि ने कविता पाठ किया। इस मौके पर संयोजक आचार्य चन्द्रदेव शास्त्री, डॉ शिवराम सिंह आर्य, धर्मवीर आर्य, डॉ हरिदत्त द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
बहादुर अंजली को डीएम ने किया सम्मानित
मिशन शक्ति के तहत बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत सांस्कृतिक पंडाल में कार्यक्रम हुआ। इसमें जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने मोहम्मदाबाद के करथिया की बहादुर बेटी अंजली को 51 हजार रुपये की चेक देकर सम्मानित किया है। उसको प्रशस्ति पत्र भी दिया है।
विज्ञापन

बहादुर बेटी ने करथिया गांव में सुभाष बाथम ने अंजली समेत 23 बच्चों को बंधक बनाया था। बहादुर अंतजी ने सिलिंडर बम में लगे तार को दातो से काट दिया था। इससे सुभाष ब्लास्ट नहीं कर पाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें