फतेहगढ़ चौराहा के नजदीक युनुस अंसारी की दुकान में तोड़फोड़ के बाद टूटा पड़ा सामान।
- फोटो : FARRUKHABAD
ताले तोड़कर दुकान में तोड़फोड़
फर्रुखाबाद। दुकान खाली न करने पर दुकान मालिक ने ताले तोड़कर कर दी और किराएदार के बेटे को तमंचा लेकर दौड़ा लिया। किराएदार की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों ही पक्ष सपा से जुड़े हैं।
फतेहगढ़ निवासी सपा नेता यूनुस अंसारी कैंट रोड पेट्रोल पंप के पीछे स्थित मरहूम इस्माइल की दुकान करीब तीस साल से किराए पर लिए हैं। वह वेल्डिंग और लोहे का काम करते हैं। आरोप है कि शनिवार शाम को इस्माइल के बेटे सपा नेता अंबर खान ने मोहल्ला हाथीखाना निवासी साथी अरबाज समेत सात लोगों के साथ दुकान के ताले तोड़ दिए।
दुकान में तोड़फोड़ कर सामान फेंक दिया। मौके पर मौजूद जुम्मन उर्फ जाहिद व निहाल ने यूनुस के बेटे युसुफ को दुकान में तोड़फोड़ की सूचना दी। मौके पर पहुंचे युसुफ को तमंचा दिखाकर दौड़ा लिया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज लिया गया है।