फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद लामबंद, ईओ ने ठेकेदार का रोका भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पालिकाध्यक्ष के घर ठेकेदार की अभद्रता से खफा सभी सभासद लामबंद हैं। सभासदों ने ईओ को शुक्रवार को दूसरी बार शिकायत की। इस पर ईओ ने ठेकेदार की दोनों फर्मों के भुगतान रोक दिए। एई को एक सप्ताह में जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष वत्सला अग्रवाल के कैंप कार्यालय में 24 अक्तूबर को सभासद ठेकेदार सौरभ गुप्ता की शिकायत करने गए थे। वहां मौजूद ठेकेदार ने सभासदों के साथ गाली गलौज कर दी थी। इससे खफा करीब 15 सभासदों ने ईओ रविंद्र कुमार से कार्यालय में मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। सभासदों ने पत्र देकर कहा था कि आरोपी ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज कराया जाए। अभी तक कोई कार्रवाई न होने से खफा सभासद शुक्रवार दोपहर बाद ईओ के दफ्तर पहुंचे।
सभासद रफी अंसारी, शहरयार खां, मोहम्मद तारिकखान, धर्मेंद्र कनौजिया, अनिल यादव, सुमन शुक्ला, अनवर खां, आफताब अंसारी, अतुल शंकर दुबे आदि ने ईओ को पत्र दिया। कहा कि अब कोई भी सभासद सौरभ गुप्ता का काम अपने वार्डों में नहीं होने देंगे। ईओ रविंद्र कुमार ने ठेकेदार सौरभ गुप्ता की अमन कंस्ट्रेक्शन एवं उत्कर्ष कंस्ट्रेक्शन फर्मों के भुगतान रोकने तथा एई से एक सप्ताह में जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि जांच आख्या आने तक दोनों फर्मों के कार्यों का भुगतान रोकने के आदेश एई को दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें