फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार लेकर 100 आवासों की जोड़ी ट्रांसफार्मर से लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कांशीराम कॉलोनी का ट्रांसफार्मर फुंकने से पांच सौ आवासों की बिजली गुल हो गई। संविदा लाइनमैन ने 1000 रुपये लेकर 100 आवासों की बिजली दूसरे ट्रांसफार्मर से लाइन जोड़कर चालू कर दी है। इसके लिए एक जनप्रतिनिधि ने प्रत्येक आवास से चंदा कर रुपये जुटाए। फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए लाइनमैन ने 2000 रुपये मांगे हैं।
विज्ञापन

कांशीराम कालोनी में 1000 से अधिक आवास हैं। इनमें बिजली आपूर्ति के लिए 250 केवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। एक ट्रांसफार्मर शनिवार को फुंक गया। इससे 500 आवासों की बिजली गुल हो गई थी। बुधवार शाम को जसमई विद्युत उपकेंद्र पर संविदा पर तैनात लाइनमैन ने 1000 रुपये लेकर कॉलोनी के ब्लाक संख्या 52 के 100 आवासों की लाइन दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर बिजली चालू कर दी। एक जनप्रतिनिधि ने प्रत्येक घर से 10-10 रुपये चंदा करके लाइनमैन को दिए। 400 आवासों की अभी भी बिजली गुल है। फुंका ट्रांसफार्मर बदलने के लिए लाइनमैन ने 2000 रुपये की मांग की है। अब जनप्रतिनिधि चंदा कर इस रकम का इंतजाम करने में लगे हैं।
इस संबंध में एसडीओ शरद प्रताप ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने विद्युत उपकेंद्र जसमई के प्रभारी जेई अमित शर्मा को लाइनमैन से स्पष्टीकरण लेकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नया ट्रांसफार्मर भेजा जाएगा। रुपये मांगना गलत है। लाइनमैन पर कार्रवाई के लिए एक्सईएन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें