फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 41 सड़कों के निर्माण के लिए मिले 1.07 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय (डूडा) से जनपद में बनने वाली 41 सड़कों के लिए 1.07 करोड़ का बजट जनपद को प्राप्त हो गया है। 13 मार्च को टेंडर खोला जाना है। ठेका पाने के लिए डूडा कार्यालय में ठेकेदारों की धमाचौकड़ी शुरू हो गई है। ठेकेदार सांसद व विधायकों से भी सिफारिशें करवाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन



वित्तीय वर्ष 2023-24 में जनपद में मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना अनुदान 83 व 37 के तहत 41 सड़कों के लिए लगभग दो करोड़ का बजट मंजूर हुआ था। शासन ने सड़कों के निर्माण के लिए डूडा को 1.07 करोड़ का बजट आवंटित कर दिया। 13 मार्च को सड़कों के लिए डूडा में टेंडर खोले जाएंगे। इसकी भनक लगते ही ठेकेदारों ने डूडा कार्यालय के चक्कर लगाने शुरू कर दिए हैं।
देर शाम तक ठेकेदार डूडा कार्यालय में बैठकर ठेका हथियाने की जुगत लगाते रहते हैं। बुधवार को डूडा कार्यालय में करीब आधा दर्जन से ज्यादा ठेकेदार निविदा बिक्री फार्म लेने के लिए बैठे थे। जिला परियोजना अधिकारी गजराज सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में पहले 13 और बाद में 28 सड़कों के लिए दो करोड़ रुपये का बजट मंजूर हुआ था। 1.07 करोड़ रुपया प्राप्त हो गया है। निविदा फार्म बांटे जा रहे हैं। सभी अर्हताएं पूर्ण करने वाले ठेकेदारों को निविदा बिक्री फार्म दिए जाएंगे। 13 मार्च को टेंडर खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें