फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में पीछे से टकराई रोडवेज बस

विज्ञापन
क्रेन से खींचकर रोडवेज बस स्टैंड पर लाई गई बस। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
खड़े ट्रक में पीछे से टकराई रोडवेज बस
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एटा डिपो की रोडवेज बस सोमवार रात कायमगंज बाईपास पर गांव कुइयांबूट के पास खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। उसमें सवार तीन यात्रियों में एक मामूली चुटहिल हुआ है।
एटा डिपो की बस अलीगढ़ से फर्रुखाबाद आ रही थी। सोमवार रात करीब एक बजे चालक सत्येंद्र सिंह को नींद आ गई। इससे कायमगंज बाईपास पर मऊदरवाजा थाने के गांव कुइयांबूट के पास रोड किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना के वक्त बस में सवार तीन यात्री और परिचालक शेर सिंह चीखने लगा।
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि बस का परिचालक साइड का पांच फीट हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बस में सवार एक यात्री को मामूली चोट आई। तीनों यात्री वहां से दूसरे वाहन से अपने घर चले गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची क्रेन से मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे बस को स्टैंड पर लाकर खड़ा कराया गया है। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी गौरीशंकर ने बताया कि संबंधित डिपो को सूचना दे दी गई है। बस में सवार एक यात्री मामूली चुटहिल हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें