फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक घंटे बारिश में सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बुधवार दोपहर एक घंटे की झमाझम बारिश में सड़कें जलमग्न हो गईं। आवास विकास कालोनी में सीवर का पानी घरों में घुस गया। बारिश बंद होने के करीब दो घंटे बाद जलभराव से राहत मिली, मगर कीचड़ ने परेशान कर दिया। इससे नगर पालिका के 18 नालों की सफाई के दावे की पोल खुल गई। जलभराव की वजह से कई वाहन भी बंद हो गए।
विज्ञापन

कई दिन से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। बुधवार दोपहर करीब एक बजे आसमान में छाए काले बादलों के बाद बारिश शुरू हुई। एक घंटे तक झमाझम बारिश में पूरे शहर को जलमग्न कर दिया। नाले चोक होने की वजह से पानी की निकासी नहीं हो सकी।
इससे भीकमपुरा, बीबीगंज, स्टेट बैंक गली, लालसराय मुख्यमार्ग, रस्तोगी मोहल्ला, पलरिया, लिंजीगंज, गंगानगर, कछियाना, ढुइया, गुदड़ी, नेकपुर, भोलेपुर, पांचालघाट आदि मोहल्लों में भारी जलभराव हो गया। कामकाज से निकले लोगों के दोपहिया व चौपहिया वाहन बंद हो गए। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीबीगंज नाले का पानी लोगों के घरों में घुस गया।
विज्ञापन

सबसे बुरा हाल आवास विकास कालोनी का हुआ। कई महीने से चोक चल रही सीवर लाइन की सफाई में तेजी न आने की वजह से बारिश होते ही सीवर का पानी लोगों के घरों में घुस गया। पॉश कालोनी की सड़कें जलमग्न रहीं।
सीवर का पानी घरों में घुसने से लोग बदबू से परेशान रहे। बारिश बंद होने के दो घंटे में जलभराव तो कम हुआ, मगर गलियों, घरों में घुसा कीचड़ मुसीबत बन गया। हालांकि नगर पालिका शहर के 18 नाले साफ कर देने का दावा करता रहा, मगर बारिश के बाद हुए हालातों से साफ है कि सफाई का काम कागजों में ही चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें