फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से सड़कें-गलियां जलमग्न

विज्ञापन
नीबकरोरी रेवले स्टेशन के पास नगला बहादुर स्थित बने अंडर पास में पानी भरने से बंद हुई वैन को धक्का ? - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
मूसलाधार बारिश से सड़कें-गलियां जलमग्न
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहर समेत आसपास क्षेत्रों में दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से गलियां और सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी में कई दोपहिया वाहन बंद हो गए। बिजली गुल होने से भी दिक्कत उठानी पड़ी। हालांकि लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।
मंगलवार सुबह से तेज गर्मी से लोग बेहाल थे। दोपहर बाद घने बादल छाए और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तीन बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। तेज बारिश की वजह से तलैया फजल इमाम, लाल सराय, भीकमपुरा, लिंजीगंज, साहबगंज, बीबीगंज, ठंडी सड़क, डिग्गीताल आदि मोहल्लों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

नालियों का कीचड़ गलियों में भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत जलभराव में फंसे वाहन चालकों को उठानी पड़ी। दोपहिया और चौपहिया वाहन बंद होने से धक्का लगाकर निकालना पड़ा। देर शाम तक गलियों का कीचड़ खत्म नहीं हो सका।
उधर, भोलेपुर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के दोनों तरफ बनी अप्रोच रोड के गहरे गड्ढों में जलभराव से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। ई-रिक्शा और टेंपो फंसते रहे। काफी देर तक लोगों को जलभराव कम होने का इंतजार करना पड़ा। नीबकरोरी रेलवे स्टेशन के पास बने अंडरपास में पानी भर गया।
इससे उसमें वाहन फंस गए। उन्हें धक्का देकर किसी तरह निकाला गया। बारिश व तेज हवा के चलते बिजली व्यवस्था भी चरमरा गई। ग्रामीण क्षेत्र में कई फीडर देर शाम तक चालू नहीं हो सके। शहर में भी कुछ फीडर फाल्ट होने से दिन में बंद रहे।
मौसम हुआ सुहाना, किसान भी खुश
कायमगंज। मंगलवार दोपहर कई दिन के बाद करीब एक घंटा जमकर बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी में राहत मिली। इस समय खेतों में खड़ी धान, मक्का, गन्ना, उर्द, मूंग, बाजरा सहित कई फसलों को पानी की जरूरत है। इस बारिश से फसलों को भी लाभ पहुंचा है।
विज्ञापन

ग्राम बहलोलपुर के किसान रामप्रकाश ने कहा कि इस समय अधिक बारिश की जरूरत है। डीजल की महंगाई में किसान बारिश के इंतजार में रहता है। करीब हर फसल को लाभ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें