फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: टेंपो पलटने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत

Fri, 18 Jul 2025 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। टेंपो पलटने से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया। चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव दाउदपुर मजरा नदसा निवासी कलक्टर सिंह (70) रिटायर्ड शिक्षक थे। वे शुक्रवार को मोहम्मदाबाद बाजार करने आए थे। बाजार कर कलक्टर सिंह टेंपो पर अकेले बैठकर वापस घर लौट रहे थे। नगला धना मोड़ के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे कलक्टर सिंह व टेंपो चालक दब गए। दुर्घटना होते देख राहगीर व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
टेंपो सीधा कर कलक्टर सिंह व टेंपो चालक को बाहर निकाला। कलक्टर सिंह की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल को अस्पताल भिजवाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक के पुत्र नीरज ने थाने में सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उप निरीक्षक उदयपाल सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कलक्टर सिंह की पत्नी सोमवती की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मृतक के चार पुत्र नीरज, पंकज, दिलीप, राम सुमिरन तथा एक पुत्री है। सभी के विवाह हो चुके हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद शुक्ल ने बताया कि टेंपो पलटने से कलक्टर सिंह की मौत हुई है। सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें