फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त फौजी व उसकी पत्नी को दरवाजे पर दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त फौजी व उसकी पत्नी को दबंगों ने पीटा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। पांच फीट की गली में दो फीट के अवैध निर्माण का विरोध करने पर दबंगों ने बुधवार को फौजी व उसकी पत्नी को दरवाजे पर ही पीट दिया और तोड़फोड़ की। दबंगों ने दंपति को तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस के आने से पहले दबंग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो दिन बाद मुकदमा दर्ज कर दंपति का मेडिकल कराया।
फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला हाथीखाना निवासी सेवानिवृत्त फौजी गुलाब सिंह उर्फ मनप्रीत सिंह के मकान के सामने पांच फीट की गली है। मोहल्ले का ही दबंग हिमांशु अपने मकान का निर्र्मा दो फीट गली में बढ़ाकर करा रहा था। इस पर गुलाब सिंह ने विरोध जताया। इसके बाद हिमांशु, उसका मौसेरा भाई मोहित व मामा दिलीप वाल्मीकि बुधवार को दरवाजे पर आए।
विज्ञापन

ये लोग गाली देने लगे तो फौजी ने विरोध जताया। इस पर आरोपियों ने फौजी को लाठी डंडों से पीट दिया। बचाने आई फौजी की पत्नी को भी मारपीट कर जमीन पर गिरा दिया। आरोपियों ने तमंचा दिखाकर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी दी। फौजी ने यूपी 112 पर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

पुलिस लगभग आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो गए। फौजी ने तीनों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति पत्नी का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें