फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आत्महत्या के लिए उकसाने में पत्नी समेत पांच पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के मोहल्ला सिंह वाहिनी कालोनी निवासी रजनी राठौर ने गौतमबुद्धनगर नोएडा निवासी पुत्रवधू दुर्गा उर्फ दुर्गेश, उसके भाई अमित सिंह, अंजू देवी, रंजना देवी, जीआरपी आगरा नगर निवासी पिंकी देवी के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

कहा कि उनके पुत्र प्रशांत राठौर का 25 अप्रैल 2021 को दुर्गा के साथ विवाह हुआ था। दुर्गा उन लोगों से सही व्यवहार नहीं करती थी। मायके वाले उसे बरगलाते थे। वह पुत्र प्रशांत पर नोएडा रहने का दबाव बना रहे थे, जबकि पुत्र राजी नहीं था। दुर्गा और ससुरालियों ने उसे काफी प्रताड़ित किया।
पांच नवंबर 2022 को प्रशांत कानपुर कोचिंग जाने के लिए तैयार हुआ। पुत्रवधू और अन्य आरोपियों ने उसे जाने से रोका। कहा कि बात नहीं मानते तो फिर लौटकर मुंह मत दिखाना। रेल से कटकर मर जाना। इसी से परेशान होकर वह बिना कुछ खाए पिए चला गया। वह श्यामनगर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से कटी अवस्था में मिला। लोहिया अस्पताल से रेफर कर दिया गया। छह नवंबर 2022 को प्रशांत की मृत्यु हो गई। एसओ अवध नारायण पांडेय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें