फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता के अधिवक्ता समेत 13 पर डकैती की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जेल में बंद बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के अधिवक्ता पर समेत 13 लोगों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कराया गया है। तहरीर में वारदात 21 नवंबर की रात में होना बताया गया हे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला नीबाचुअत मंदिर के पास 21 अक्तूबर की रात दो पक्षों में मारपीट हुई थी। बटुआ वाली गली इस्माइलगंज दुर्रानी निवासी रमन मिश्रा ने हिस्ट्रीशीटर आलोक दीक्षित, प्रिंश शुक्ला, शिवम शुक्ला, नानू बाजपेई और अंशित बाजपेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार रात दूसरे पक्ष से पक्कापुल निवासी अनुभव गुप्ता उर्फ दीपू ने मुकदमा दर्ज कराया।
अनुभव ने तहरीर में बताया कि 21 नवंबर की रात साथी अंशित बाजपेयी
निवासी महादेव प्रसाद स्ट्रीट के साथ शादी से लौट रहे थे। नीबाचुअत मंदिर के पास फतेहगढ़ के नगला दीना निवासी सोनू मिश्रा, उनके साले बटुआ वाली गली निवासी रमन मिश्रा व रामू मिश्रा ने 10 अज्ञात लोगों के साथ घेर लिया। रमन ने सीने में रिवाल्वर लगाई और सभी पीटने लगे। बचाने आए अंशित से भी मारपीट की। सोनू ने भी रिवाल्वर से प्रहार किए।
विज्ञापन

हमलावरों ने सोने की चेन और मोबाइल लूट ले गए। सोनू और रमन ने रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने डकैती, जान से मारने का प्रयास समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोनू मिश्रा बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें