फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी के भाई व अर्दली से मारपीट कर बाइक छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक अधिकारी के भाई व अर्दली के साथ स्टैंड ठेकेदार ने मारपीट कर बाइक छीन ली। पुलिस ने अर्दली की तहरीर पर ठेकेदार सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के आफीसर्स कालोनी निवासी एक अधिकारी के भाई धीरेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को बाइक से फतेहगढ़ चौराहा जाने के लिए घर से निकले। जिलाधिकारी के गेट के सामने वाहन स्टैंड ठेकेदार सेवानिवृत्त फौजी पिंटू यादव ने बाइक रोक ली और रुपये मांगे। धीरेंद्र प्रताप सिंह ने परिचय दिया, लेकिन ठेकेदार ने बिना रुपये दिए बाइक निकलने से रोक दिया।
धीरेंद्र ने परिचित अर्दली प्रेमचंद्र यादव को फोन करके बुलाया। प्रेमचंद्र ने मौके पर जाकर ठेकेदार ने बात की। इस पर ठेकेदार पिंटू यादव, रूप सिंह यादव व एक अज्ञात युुवक गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। इन लोगों ने बाइक छीन ली। अधिकारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार पिंटू यादव को पकड़ लिया। अर्दली प्रेमचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पिंटू यादव सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें