फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीसीआईडी इंस्पेक्टर समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद । सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर, दरोगा समेत छह लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें आरोपियों से मिलकर अपहृत युवती की हत्या में पिता को फंसाने का आरोप है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव देवसनी निवासी लालाराम की शिकायत पर दर्ज की गई है। सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर सुशील कुमार पटेल लखनऊ गोमती नगर पुलिस मुख्यालय में तैनात है। दरोगा मोहम्मद आसिफ आजमगढ़ के सिजाती निवासी का निवासी है।
अन्य आरोपी कायमगंज कोतवाली के गांव मदारपुर निवासी ओंकार, मैनपुरी थाना भोगांव गांव निजामपुर निवासी अजब सिंह, थाना मेरापुर गांव देवसनी निवासी संतोष व उनकी पत्नी संतोषा देवी हैं। एसओ देवी प्रसाद गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें