फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार जमीन का बैनामा करने में दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। धोखाधड़ी कर एक ही जमीन को दो बार बेचने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सहसा जगदीशपुर निवासी आनंद प्रकाश से उनके पड़ोस के गांव बमरुलिया निवासी बृजकिशोर ने अपनी जमीन बेचने को कहा। इस पर वे उनकी जमीन खरीदने के लिए राजी हो गए। 21 सितंबर 2020 को आनंद प्रकाश ने कायमगंज तहसील पहुंचकर रजिस्ट्री कार्यालय में पांच लाख रुपये देकर बैनामा करा लिया।
जब उन्होंने नायब तहसीलदार कोर्ट में दाखिल खारिज के लिए अर्जी दी तो नायब तहसीलदार ने अर्जी खारिज करते हुए कहा कि यह भूमि पूर्व में अवनीश व राजीव को बेची जा चुकी है। जानकारी होने पर आनंद ने खेत मालिक बृजकिशोर व ऋषि कुमार से अपने रुपये मांगे तो वे धमकी देने लगे और कहा कि ले पाओ तो ले लेना। इस पर आनंद प्रकाश ने बृजकिशोर निवासी ग्राम बमरुलिया, ऋषि कुमार निवासी पहड़ापुर अठसैनी थाना नवाबगंज के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें