फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारी से दो लाख की लूट

विज्ञापन
पीड़ित सराफा राजेंद्र प्रसाद रस्तोगी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
शमसाबाद(फर्रुखाबाद)। दुकान बंद कर घर जा रहे सराफा कारोबारी का थैला बाइक सवार लुटेरे लूट कर फरार हो गए। उसमें 90 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख से अधिक रुपये के जेवर थे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

शमसाबाद क्षेत्र के मोहल्ला प्रधानिया टोला निवासी राजेंद्र प्रकाश रस्तोगी उर्फ राजू की मुख्य बाजार में सराफा की दुकान है।
मंगलवार देर शाम दुकान बंद कर पैदल घर जा रहे थे। बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और राजेंद्र प्रकाश के हाथ से थैला लूटकर भाग गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लूट की जानकारी पुलिस को दी गई।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित सर्राफ से घटना की जानकारी ली। सराफा कारोबारी राजेंद्र प्रकाश रस्तोगी ने बताया कि झोला में 90 हजार रुपये नकद, सोने के चार पेंडेंट और चांदी के जेवर थे। जिनकी कीमत करीब एक लाख से अधिक थी। सीओ कायमगंज सोहराब आलम ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें