फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बिजली कर्मियों से मारपीट व पथराव में 198 के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 30 Jun 2024 10:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बिजली चेकिंग टीम से मारपीट, पथराव व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में पुलिस ने 10 दिन बाद 18 नामजद सहित 198 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अवर अभियंता कैलाश चंद्र पाठक ने गांव याकूतगंज के मजरा हाजी नगला निवासी युसुफ, तारिक, जीशान, मुश्तकीर, मुश्तदीर,अकरम, राशिद, मोहर्रम, सलमान, शहजादे का बेटा सलमान, गुड्उू, दरक्षा, युसुफ, उमैर, तारिक, खुन्नसीव,यासीर व 180 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि 21 जून को सहायक अभियंता रामकुमार वर्मा, लाइनमैन अमित कुमार, संविदा लाइनमैन शैलेंद्र कुमार, अवनीश, प्रवर्तन दल प्रभारी धमेंद्र सिंह, अवर अभियंता वेद प्रकाश भारती, दरोगा जयवीर सिंह सहित अन्य लोगों के साथ बिजली चेंकिग के लिए हाजी नगला में गए थे।
वहां लाइनमैन पोल पर चढ़कर केबल काट रहे थे। उसी दौरान इन सभी लोगों ने लाइनमैन को पोल से उतारकर मारना पीटना शुरू कर दिया। टीम पर पथराव कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पथराव से वाहनों के शीशे टूट गए। सूचना पर यूपी 112 व कोतवाली के दरोगा मिथलेश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उस दौरान भी सभी लोग गाली-गलौज कर धमकी देते रहे। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह पूरी टीम वहां से बचकर निकली। इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें