महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बद्री विशाल कालेज में बनी महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। इस दौरान हुई बैठक में वक्ताओं उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया।
सोमवार को टाउनहाल से मुख्य अतिथि वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर और विशिष्ट अतिथि राजा अजय सिंह परौर ने महाराणा प्रताप की शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा का नेहरू रोड पर सांसद प्रतिनिधि संजय गर्ग ने स्वागत किया। यात्रा मुख्यमार्गों से होते बद्री विशाल डिग्री कालेज पहुंची। कालेज परिसर में बनी महाराणा प्रताप की प्रतिमा का जिलाध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, राष्ट्रीय संगठन मंत्री कैप्टन डीएस राठौर, रामबहादुर सिंह आदि ने गंगाजल व दूध से अभिषेक किया।
इस दौरान हुई बैठक में मुख्य अतिथि वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि हमें महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलना होगा। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मंत्री ने कहा कि महाराणा प्रताप को किसी जाति, धर्म या समय की परिधि में नहीं समेटा जा सकता। लक्ष्मण सिंह ने लालगेट और त्रिपोलिया चौक पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाने की मांग की।
इस अवसर पर शिवप्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, शरद चंदेल, देवेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, छविनाथ सिंह राठौर, ब्रजेश परिहार, अनिल सिंह, सुरेंद्र सिंह गौर, आदित्य सिंह, राजेंद्र सिंह, अवनीश तोमर, राकेश प्रधान, जितेंद्र चौहान, राजीव सिंह, कुंवरपाल सिंह, संजय सोमवंशी, विजय सिंह, राकेश ठाकुर, टीकेंद्र सिंह, अवनीश तोमर आदि मौजूद रहे।
उधर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा की ओर से पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विष्णु सिंह चौहान, मुख्य अतिथि प्रदेश प्रमुख संयोजक मुकुल सिंह, दीपक सोलंकी, सोनू सोलंकी, अजय अवस्थी, जितेंद्र सिंह राठौर, नरेश सिंह, रामवीर सिंह, तारिक अंसारी, राधेश्याम राजपूत, कुनेंद्र पाल, अतेंद्र सिंह राठौर, राघव पांडेय, सोनू सिंह, बंटी यादव आदि मौजूद रहे।