फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में प्रधान पति की मौत

Tue, 10 May 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
hayabusa road accident - फोटो : hayabusa road accident
विज्ञापन
राजस्थान से साथियों के साथ लौट रहे प्रधान पति की बोलेरो गाड़ी मोहम्मदाबाद इलाके के गांव अलावलपुर के पास अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में प्रधान पति की मौके पर ही मौत हो गई और चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हदरोई जिले के थाना पाली के गांव पांडेयपुर निवासी प्रधानपति राजेश उर्फ राजू कटियार (48) गांव के ललित कुमार (25), दुष्यंत कुमार (53), नगला कनाली निवासी अरविंद कटियार (30) और कायमगंज कोतवाली के गांव कुबेरपुर निवासी सनद कुमार (55) के साथ बोलेरो गाड़ी से 7 मई को राजस्थान गए थे।

गाड़ी को नगला कनाली हरदोई निवासी भानू प्रकाश (30) चला रहा था। वहां से लौटते समय सोमवार सुबह करीब 4.30 बजे मोहम्मदाबाद इलाके के गांव अलावलपुर के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर पीपल के पेड़ से टकराते हुए पलट गई। इससे प्रधान पति राजेश कटियार उर्फ राजू की मौके पर मौत हो गई और चालक समेत अन्य लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर सुबह करीब 6 बजे कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस ने राजेश कटियार का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया। लोहिया अस्पताल में भर्ती दुष्यंत कुमार ने बताया कि मृतक राजेश कटियार प्रधान योजना कटियार के पति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें