फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड ने ब्लू इलेवन को 21 रन से हराया

विज्ञापन
फतेहगढ़ स्थित स्टेडियम में बॉलिंग करता खिलाड़ी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रेड इलेवन ने ब्लू इलेवन की टीम को 21 रन से हराकर जीत हासिल की। 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू इलेवन की टीम 207 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

बह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में शनिवार को हुए क्रिकेट मैच में ब्लू इलेवन ने टास जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला किया। रेड इलेवन की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और तीस ओवर में आठ विकेट खोकर 228 रन का स्कोर बनाया। टीम की ओर से दुर्लभ ने 46, दानिश ने 36 व डॉ. अमित सक्सेना ने 33 रन बनाए।
ब्लू इलेवन की ओर से अमन ने दो व गोविंद शर्मा ने चार विकेट लिए। जवाब में उतरी ब्लू इलेवन की टीम 28 ओवर में 207 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। आर्यन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 80, सौरभ कुशवाहा ने 50 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन सही नहीं रहा। रेड इलेवन की ओर से बॉलिंग करते हुए विकास ने पांच विकेट लिए। आयोजकों ने विकास को शानदार बॉलिंग पर मैन ऑफ द मैच घोषित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें