फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुट्टा तोड़ने गई महिला से रेप

Tue, 13 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
रेप पीड़िता ने खून से मुख्यमंत्री को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भुट्टा तोड़ने गई महिला से युवक ने खेत में दुष्कर्म किया। इसके बाद भाग गया। पीड़िता ने घर आकर पति को घटना की जानकारी दी। पति ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गांव में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



शमसाबाद इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला सोमवार शाम को मक्का के खेत में भुट्टा तोड़ने गई थी। वहीं पर गांव रमापुर जसू निवासी सोवेंद्र पहुंच गया। उसने महिला को खेत में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

महिला ने घर आकर पति को घटना की जानकारी दी। पति ने थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद गांवों में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें